Ladli Behna Yojana 26th Kist – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अब तक मध्य प्रदेश राज्य की सभी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 25 किस्तों का लाभ मिल चुका है। जिसके बाद अब महिलाएं 26वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार महिलाओं को ₹1250 की नियमित राशि के साथ-साथ ₹250 रक्षाबंधन के शगुन के रूप में मिल सकते हैं, जिससे कुल ₹1500 की सहायता राशि दी जाएगी।
अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत खास है। क्योंकि यहां आपको बताया जाएगा:
- लाड़ली बहना योजना 26वीं किस्त कब आएगी?
- स्टेटस कैसे चेक करें?
- और महिलाओं को कितनी राशि मिलने वाली है?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाड़ली बहना योजना क्या है?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अब तक करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना के अंतर्गत 25 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब जल्द ही 26वीं किस्त भी महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी जिसमें कुल ₹1500 की राशि मिलने की संभावना है। ₹1250 सामान्य सहायता के रूप में और ₹250 रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में।
लाड़ली बहना योजना 26वीं किस्त – इस तारीख को ट्रांसफर होंगे ₹1500
जो महिलाएं 26वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं उनके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त 15 जुलाई 2025 तक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इस बार महिलाओं को ₹1250 के बजाय ₹1500 मिलेंगे। इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थी महिलाओं का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) चालू हो। अन्यथा राशि आने में देरी हो सकती है या किस्त रुक सकती है।
दिवाली से मिलेंगे ₹1500 हर महीने
मध्य प्रदेश सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि अक्टूबर 2025 (दिवाली) से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी। शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत केवल ₹1000 की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर पहले ₹1250 किया गया और अब ₹1500 कर दिया गया है।
सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028 तक इस योजना की राशि ₹3000 प्रतिमाह कर दी जाए। इससे महिलाओं को उनके घरेलू खर्चे संभालने में बहुत मदद मिलेगी।
लाड़ली बहना योजना न्यू रजिस्ट्रेशन
वर्तमान में योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाएं पंजीकृत हैं। फिलहाल सरकार ने योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया है और यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे।
हालांकि, सरकार भविष्य में पुनः रजिस्ट्रेशन विंडो खोल सकती है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
लाड़ली बहना योजना 26वीं किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपकी 26वीं किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://cmladlibahna.mp.gov.in
- होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरीफाई करें।
- अब आपके सामने सभी किस्तों का विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।
निष्कर्ष
लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले एक बड़ा तोहफा है। ₹1500 की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे वे त्योहार को बेहतर तरीके से मना सकेंगी। अगर आपने अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अगली रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने का इंतजार करें।