सरकार दे रही ₹1.20 लाख घर बनाने के लिए | देखिए PM आवास लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Awas Yojana : भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹1,20,000 से ₹1,30,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, साथ ही होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का भी लाभ मिलता है।

यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपको बता दें कि PM Awas Yojana Gramin List 2025 जारी कर दी गई है। आप अब ऑनलाइन इस सूची में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम लिस्ट में होता है तो पहली किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी


प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्या है?

PMAY-G भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत:

  • मैदानी क्षेत्र के लाभार्थियों को ₹1,20,000 और
  • पहाड़ी क्षेत्र के लाभार्थियों को ₹1,30,000
    की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह राशि तीन या चार किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है ताकि वे पक्का मकान बनाने का कार्य शुरू कर सकें।


PM Awas Yojana Gramin List 2025

जिन लाभार्थियों ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवेदन किया था, उनके लिए खुशखबरी है। सरकार द्वारा नई लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें स्वीकृत आवेदनों के नाम शामिल हैं।

अगर इस ग्रामीण सूची में आपका नाम शामिल है, तो आपको बहुत जल्द योजना की पहली किस्त प्राप्त होगी। इस लिस्ट को आप PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


पीएम आवास योजना के लाभ

  • गरीब ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता।
  • पात्र परिवारों को ₹1.2 लाख से ₹1.3 लाख तक की राशि।
  • ब्याज सब्सिडी के साथ होम लोन की सुविधा।
  • तीन से चार किस्तों में राशि ट्रांसफर।
  • सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लिए पात्रता

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कच्चा घर या किराए का मकान होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) सूची में होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले पात्र होंगे।
  • अल्प आय वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवार योजना का लाभ ले सकते हैं।

PM Awas Yojana Gramin List Kaise Check Kare?

  1. सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करें।
  3. अब “Awassoft” विकल्प को चुनें।
  4. ड्रॉपडाउन मेनू में से “Report” विकल्प पर क्लिक करें।
  5. “Social Audit Reports (H)” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary Details For Verification” पर क्लिक करें।
  6. अब खुलने वाले MIS Report पेज में:
    • राज्य, ज़िला, ब्लॉक और गाँव का नाम चुनें।
    • योजना के रूप में PM Awas Yojana Gramin का चयन करें।
    • दिए गए कैप्चा कोड को भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  7. आपकी स्क्रीन पर पीएम आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी सूची खुल जाएगी।

अधिक जानकारी और मदद के लिए जुड़ें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से:

👉 यहाँ क्लिक करें और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

PMAYGramin #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #GraminAwasYojana #PMAYList2025 #AwasYojanaGramin #RuralHousingScheme #YojanaListCheck #HousingForAll #PradhanMantriYojana #PMAYUpdate #PMAYOnline #PMAYBeneficiaryList #GraminList2025 #HousingSchemeIndia #GovernmentYojana #PMAYStatus #YojanaNews #PMAYHelp #HomeLoanSubsidy #DBTPayment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top